फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चोरों ने तोड़े रेलवे स्टेशन स्थित डाकघर के ताले, छह हजार रुपये चोरी

चोरों ने तोड़े रेलवे स्टेशन स्थित डाकघर के ताले, छह हजार रुपये चोरी

Wed, 06 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने तोड़े रेलवे स्टेशन स्थित डाकघर के ताले, छह हजार रुपये चोरी
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन स्थित डाकघर का ताला तोड़कर चोर वहां रखी करीब छह हजार की नकदी उड़ा ले गए। घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। एएसपी ने अधीनस्थों को मामले में मुकदमा दर्ज कर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बाजार पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में अंग्रेजों के जमाने से संचालित उपडाकघर का मंगलवार रात चोरों ने ताला तोड़ डाला। चोर वहां रखी ग्राहकों की करीब छह हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह पौने नौ बजे तब लगी, जब डाककर्मी ड्यूटी पर आए। डाकघर के दरवाजे पर ताला टूटा था। अंदर दाखिल हुए तो वहां सभी सामान और अभिलेख तो सुरक्षित थे, लेकिन कुछ फार्म और उनके साथ अलग-अलग रखी नकदी गायब मिली। डाकघर के उपडाकपाल रमेश चंद्र जखमोला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूचना मिलते ही बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी और एसएसआई राकेंद्र कठैत ने घटनास्थल का मुआयना किया। अपर पुलिस अधीक्षक डा. हरीश वर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली। बताया कि डाकघर में हुई चोरी के खुलासे को लेकर टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चोरों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


फोटो

आठ चोरियों में केवल एक का हो सका खुलासा
सर्दी बढ़ते ही कोटद्वार से भाबर तक चोरियों का सिलसिला जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। सर्दियों के मौसम में कोटद्वार-भाबर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है। एक पखवाड़े के भीतर कोटद्वार शहर से लेकर भाबर के गांवों तक क्षेत्र में चोरी की आठ घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें से मात्र एक वाहन चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। कोटद्वार-भाबर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए लोगों ने पुलिस गश्त तेज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियां बढ़ते ही यूपी और उत्तराखंड से सटे कोटद्वार शहर और ग्रामीण अंचलों में चोर सक्रिय हो गए हैं। गत 25 नवंबर से छह दिसंबर तक चोरी की आठ बड़ी घटनाएं इसकी पुष्टि कर रही हैं। 25 नवंबर को चोरों ने जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित दुकानों के ताले तोड़े गए, जिसमें झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी राजेंद्र बलूनी की दुकान से दो हजार रुपये की नकदी और तीस हजार रुपये का सामान चोरी हुआ। इसी दिन चोरों ने झंडीचौड़ पूर्वी निवासी गिरीश गौड़ की दुकान के ताले तोड़ डाले। जशोधरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 29 नवंबर को फिर से चोरी हुई। वहां झंडीचौड़ पूर्वी निवासी मनोज सिंह और बालागंज निवासी उदय सिंह रावत की दुकान के ताले टूटे। इसी दिन श्रीरामपुर सिगड्डी निवासी श्रमिक के कमरे का ताला तोड़कर चोर वहां से चार हजार रुपये की नकदी और सामान चोरी हो गया। इसी दिन कोटद्वार के जौनपुर में श्रीचंद्र बड़थ्वाल के घर पर चोरों ने ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। चार दिसंबर को कोटद्वार के लोअर कालाबड़ निवासी विकास एलाबादी के घर के बाहर से कार चोरी हो गई। उसे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed