{"_id":"5bf82cfebdec224155405b07","slug":"141542991102-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिताबपुर में घर के आंगन में रखे दो दरवाजे ले उड़े चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिताबपुर में घर के आंगन में रखे दो दरवाजे ले उड़े चोर
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-16 सिताबपुर में बीती रात चोर एक घर के आंगन में रखे सात फुट दो दरवाजे चोरी हो गए। भवन स्वामी ने एक कबाड़ी पर चोरी करने का संदेह व्यक्त कर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
सिताबपुर निवासी मदन मोहन कोठारी ने पुलिस दी तहरीर में कहा कि उन्होंने घर के आंगन में सात फुट के दो दरवाजे रखे हुए थे। बृहस्पतिवार रात जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे, तभी चोर दीवार लांघकर आंगन में पहुंचे और दरवाजे चोरी कर ले गए। घटना का पता उन्हें सुबह चला, जब आंगन से दोनों दरवाजे गायब मिले। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन पहले एक कबाड़ी उनके घर पर आया था और दरवाजे खरीदने की बात कर रहा था। लेकिन सही कीमत न लगाने के कारण लौटा दिया था। उन्होंने कबाड़ी पर दरवाजे चोरी करने का संदेह जताया है। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।