{"_id":"59e243ce4f1c1baf678b5c23","slug":"141508000718-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोखले मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोखले मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सामान जब्त
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। त्योहारी सीजन में बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस और नगर पालिका ने शहर के व्यस्ततम बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान फड़ और ठेली वालों का चालान काटकर उनका सामान जब्त कर लिया गया।
शनिवार दोपहर पुलिस और नगर पालिका की टीम सबसे पहले गोखले मार्ग पर पहुंची। टीम ने अतिक्रमण कर रहे दुकानदारों के चालान काटने शुरू कर दिए। इस दौरान सड़क पर फड़ लगाने और अवैध रूप से लगी ठेली वालों में भगदड़ मच गई। कई लोग सामान लेकर तो कई सामान छोड़कर भाग गए, लेकिन कुछ अतिक्रमणकारी पुलिस के हाथों चढ़ गए। दोबारा अतिक्रमण करने वालों और सामान छोड़कर भागने वालों का नगर पालिका कर्मचारियों ने सामान जब्त कर लिया। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों के सामने विरोध भी व्यक्त किया, लेकिन पुलिस के रहते उनकी एक नहीं चली। अभियान के दौरान सात दुकानदारों के चालान काटे गए। साथ ही लावारिश खड़ी ठेलियों का सामान अपने कब्जे में ले लिया।
बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप नेगी ने बताया कि गोखले मार्ग और शहर के अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। नगर पालिका के ईओ बीपी भट्ट ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया जाएगा।