{"_id":"5c2ceb52bdec2256fc739de0","slug":"131546447698-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर के ताले तोड़ चोरों ने जेवर और सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फौजी के घर के ताले तोड़ चोरों ने जेवर और सामान चुराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड नंबर-25 रतनपुर सुखरौ में मंगलवार रात चोरों ने एक सैनिक के घर के ताले तोड़कर वहां रखे जेवर और सामान पर हाथ साफ कर दिया। गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और छानबीन शुरू कर दी। पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने चोरी की घटना पर आक्रोश जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की है।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल ने बताया कि रतनपुर सुखरौ में सैनिक सुरेंद्र सिंह नेगी के आसपास ही दो मकान है। एक में सैनिक की पत्नी पूनम नेगी अपने बच्चों के साथ रहती है, वहीं दूसरे पुराने घर में उसकी सास और देवरानी रहते हैं। मंगलवार दोपहर सैनिक की पत्नी घर पर ताला लगाकर अपने बच्चों को लेकर मायके सत्तीचौड़ चली गई। रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता बुधवार सुबह चला। घर के ताले टूटे हुए दिखने पर सास ने फोनकर बहू को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के अधिकारी और सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर का मौका मुआयना किया। गृह स्वामिनी पूनम ने बताया कि चोर पुराने घर की दीवार लांघकर सीढ़ी के रास्ते उनके आंगन में घुसे। उन्होंने गेट का ताला तोड़कर पूरा घर खंगाला। चोर कमरे की दीवार पर लगी एलसीडी टीवी, ब्लोवर, आलमारी में रखे सोने के चार जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी और दो नोज पिन चुरा ले गए। बताया कि दस माह पूर्व मकान के निर्माण के दौरान वहां से मारबल घिसाई की मशीन, पानी की मोटर और बिजली के तार का बंडल भी चोरी हुआ था।