{"_id":"59a1c7634f1c1bf51e8b4895","slug":"111503774563-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से तीन तोले सोने की चेन और दस हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से तीन तोले सोने की चेन और दस हजार रुपये उड़ाए
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। शनिवार सरेशाम शहर के लोअर कालाबड़ मोहल्ले में चोरों ने सेंधमारी कर एक घर से तीन तोले की सोने की चेन और दस हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब घर के लोग नीचे के कमरों में ताला डालकर छत पर थे। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है।
विद्यावती पत्नी रामकिशन ने बताया कि शनिवार शाम को परिवार के सभी लोग घर की छत पर टहल रहे थे। करीब एक घंटे बाद जब वे नीचे कमरे पर आए तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। चोर रसोई में लगे ताले को तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखे एक बक्से से करीब तीन तोले की उनकी सोने की चेन और दस हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए। चोरों ने घर में रखा सारा सामान खंगाला हुआ था। सरेशाम हुई घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। एसएसआई मो. यूनुस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन