फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ब्वॉय फ्रैंड अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर एक साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

ब्वॉय फ्रैंड अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर एक साल से कर रहा था शारीरिक शोषण

Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
ब्वॉय फ्रैंड अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर एक साल से कर रहा था शारीरिक शोषण
कोटद्वार। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली किशोरी के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसआई राकेंद्र कठैत ने बताया कि पीड़ित किशोरी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में लिखित तहरीर दी। परिजनों का आरोप है कि किशनपुर निवासी मंथन केष्टवाल और उसके दोस्तों ने किशोरी का शारीरिक शोषण किया। फरवरी 2017 में मंथन ने उनकी बेटी को अपने घर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। अश्लील फोटो के आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। इसके बाद मंथन केष्टवाल के दोस्त आशीष नेगी, आशीष पोखरियाल और उसके चचेरे भाई ने भी कई बार किशोरी का शारीरिक शोषण किया। चारों युवकों की ओर से उसका वीडियो वायरल करने की धमकी मिलती रही। आरोप है कि इस कार्य में आशीष पोखरियाल के यहां एक लड़की भी उनकी मदद कर रही थी। वह उन्हें कमरे में बंद कर देती थी और बाहर से पहरा देती थी। प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर किशनपुर निवासी आरोपी मंथन केष्टवाल, आशीष नेगी, आशीष पोखरियाल और उसके चचेरे भाई (नाम नामालूम) के खिलाफ पोक्सो की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed