फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Counting of tigers will be done next month in Lansdowne Forest Division

लैंसडौन वन प्रभाग में अगले माह होगी बाघ की गणना

Fri, 10 Dec 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Counting of tigers will be done next month in Lansdowne Forest Division
वन विभाग के पनियाली सभागार में बाघ गणना 2022 के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार के पांचों रेंजों के 70 नए और पुराने वन आरक्षियों को बाघ गणना के लिए वन क्षेत्र में अलग-अलग टीम बनाकर बीट एवं ट्रांजेक्ट लाइन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान को-आर्डिनेटर राजौरी टाइगर रिजर्व प्रभाग की डॉ. भारती अरोड़ा, एसडीओ दिनेश घिल्डियाल, रेंजर प्रदीप उनियाल ने वनकर्मियों को वास्तविक वन्यप्राणी गणना के दौरान बाघ, तेंदुए एवं अन्य मांसाहारी वन्यप्राणियों के चिह्न एकत्र करने संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। साथ ही ट्रांजेक्ट लाइन वाक के दौरान रखी जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियां, उनके आवास स्थानों से संबंधित आंकड़ों को संकलन करने, मोबाइल एप में जानकारी भरने के साथ ही जीपीएस कैमरा ट्रेप, रेंज फाइंडर, सुंटो कपास का उपयोग करने के बारे में भी अवगत कराया। रेंजर प्रदीप उनियाल ने बताया कि इस बार बाघों की गणना में एम स्ट्राइप एप का इस्तेमाल किया जाएगा। कहा कि पिछले वर्षों तक कर्मचारी जंगल में डाली जाने वाली ट्रांजिक्ट लाइन पर चलते हुए डायरी में विवरण व आंकड़े कलम से दर्ज करते थे। उसे बाद में विभाग के कार्यालय में लाकर कंप्यूटर में फीड कराते थे। नई व्यवस्था में इतनी मशक्कत की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सारा विवरण और आंकड़े एप से कंप्यूटर में डाउनलोड कर लिए जाएंगे। कहा कि यह फर्स्ट फेज का प्रशिक्षण था। इसके बाद दूसरे फेज का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed