फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Councilors met ASP for suspension of policemen

पुलिसकर्मियों के निलंबन के लिए एएसपी से मिले पार्षद

Wed, 25 Aug 2021 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Councilors met ASP for suspension of policemen
भाबर क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर-34 के पार्षद विवेक शाह के साथ भाबर चौकी में तैनात दो पुलिसकर्मियों की ओर से अभद्रता करने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग को लेकर पार्षदों ने अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी से वार्ता की। पार्षदों ने मांग पर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को आठ दिन का समय दिया और मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस कर्मियों की ओर से अभद्रता करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी कई बार पुलिसकर्मी पार्षदों के साथ अभद्रता कर चुके हैं। पुलिस का पहला कार्य कानून व्यवस्था बनाना है, लेकिन पुलिस चालान करने में ही जुटी रहती है। ऐसे में शहर की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। गली मोहल्लों में शराब और स्मैक बिक रही है। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं भी लगातार हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायत करने पर उल्टा जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। पार्षदों ने आरोपी पुलिस कर्मियों के निलंबन और गली मोहल्लों में काटे जा रहे चालान पर रोक लगाने, क्षेत्र में शराब और स्मैक की बिक्री पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर पार्षद कमल नेगी, जयदीप नौटियाल, आशा चौहान, विपिन डोबरियाल, मनीष भट्ट, गीता नेगी, बीना नेगी, विजेता रावत, सोनिया नेगी, अनिल नेगी, अनिल रावत, गुड्डू चौहान, मनीष भट्ट, अमित नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों को हटाया
एएसपी मनीषा जोशी ने कहा कि कलालघाटी चौकी से दोनों आरोपी पुलिस कर्मियों को हटा दिया गया है। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से संस्तुति कर दी गई है। उन्होंने पार्षदों को विश्वास दिलाया कि शराब और स्मैक के खिलाफ अगले 15 दिनों में और तेजी से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों, पीआरडी जवानों और होमगार्ड की ब्रीफिंग कर उन्हें जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने, पार्षदों के साथ समन्वय बनाने के लिए निर्देशित करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद के साथ दुर्व्यवहार की घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
कोटद्वार। मेयर हेमलता नेगी ने कलालघाटी चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों की ओर से पार्षद विवेक शाह के साथ की गई अभद्रता एवं बेवजह जेल में डालने की धमकी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मेयर हेमलता नेगी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि नगर निगम के पार्षद विवेक शाह के साथ कलालघाटी चौकी पुलिस की ओर से अभद्रता करने की सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। यदि पुलिस जनप्रतिनिधियों के साथ ही अभद्रता करने लगेगी, तो पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों में सामंजस्य नहीं बन सकेगा। उन्होंने इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति होने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed