फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Councilor concerned over sanitation

सफाई व्यवस्था पर सभासद चिंतित

Sat, 24 Dec 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार Updated Sat, 24 Dec 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
 Councilor concerned over sanitation
मी‌िटटिंग - फोटो : अमर उजाला

कोटद्वार। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में सभासदों ने नगर की सफाई व्यवस्था चरमराने और कूड़े में आग लगाने का आरोप लगाते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग की।

विज्ञापन

शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में सभासदों ने कहा कि नगर में कोई भी समारोह होता है तो लोग सड़कों पर ही डिस्पोजल, खाने-पीने का सामान समेत कूड़े का ढेर लगा देते हैं। शहर के हालात यह हो गए हैं कि कई स्थानों पर दोपहर तक कूड़े का ढेर लगा रहता है, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं होती। कई स्थानों पर तो कूड़ा उठाने के बजाय उस पर आग लगा दी जाती है। जो पर्यावरण के साथ ही जन स्वास्थ्य के लिए घातक है। पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा ने आश्वासन दिया कि इस ओर ध्यान दिया जाएगा। सभासदों ने सड़कों पर बने सीवर लाइन के टूटे चैंबरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इन क्षतिग्रस्त चैंबरों के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी इस ओर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

            
देवी रोड पर पार्किंग के प्रस्ताव का विरोध
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में देवी रोड स्थित पालिका की भूमि पर जीप व मैक्स वाहनों के लिए पार्किंग का प्रस्ताव उठाया गया। इसका सभासदों ने विरोध करते हुए कहा कि उक्त भूमि को जीप, मैक्स वाहनों को पार्किंग के लिए देने से वहां से वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे भविष्य में भारी दिक्कतें आएंगी। कहा कि उक्त भूमि पर निजी दोपहिया, चौपहिया वाहनों को पार्किंग दी जाए, जिससे पार्किंग की समस्या का कुछ हद तक समाधान हो सके।            
विज्ञापन
विज्ञापन

            
बस अड्डा निर्माण की समस्याएं बरकरार
मोटर नगर स्थित निर्माणाधीन बस अड्डे के सामने आ रही समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया है। पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा ने सभासदों को बताया कि कार्यदायी संस्था कैंटीन खाली करवाने, सड़क बंद करवाने और बिजली का ट्रांसफार्मर हटाने की मांग कर रही है। इसमें कैंटीन का मुद्दा नहीं सुलझ पा रहा है। सभासदों ने कहा कि कैंटीन संचालक से वार्ता कर समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।

-फोटो           

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed