फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corporation employees should also get benefits of state employees

निगम कर्मियों को भी मिले समस्त शासनादेशों का लाभ

Thu, 12 Nov 2020 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Corporation employees should also get benefits of state employees
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले सभी शासनादेशों का लाभ निगम कर्मचारियों को भी देने, विभिन्न विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने समेत कई मांगों के निस्तारण की मांग उठी। परिषद ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद पड़े राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) के तहत प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग भी की।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में हुई परिषद की कोटद्वार इकाई की बैठक में परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि जल्द ही पौड़ी जिले के सभी ब्लाकों में ब्लाक सम्मेलन कर वहां के कर्मचारियों की समस्याओं पर विमर्श किया जाएगा। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने राजधानी जाएगा। परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की वकालत की। बैठक में आईटीआई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार, निकाय कर्मचारी संघ के पूर्व प्रांतीय संगठन मंत्री बीर सिंह, मंडलीय उपाध्यक्ष श्याम सिंह, दैनिक वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रप्रकाश, भारत सिंह बिष्ट, मनोज जोशी और नरेंद्र सिंह चौहान ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed