फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona Warriors honored 46 village princes

कोरोना वॉरियर्स 46 ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors honored 46 village princes
लैंसडौन। ब्लॉक मुख्यालय जयहरीखाल में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दे रहे कोरोना वॉरियर्स 46 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय जयहरीखाल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने किया। उन्होंने वैश्विक महामारी से निपटने में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों ने उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया है। इस मौके पर उन्होंने 46 ग्राम प्रधानों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीडीओ रमेश नेगी, एबीडीओ बीडी रतूड़ी, प्रधान संघ के अध्यक्ष विपिन धस्माना, भाजपा मंडल अध्यक्ष किरण बौंठियाल, विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख अजय शंकर ढौंडियाल, नीतू रावत, पतंजलि योगपीठ से सोनिया व मोनिका देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed