{"_id":"5fdf720d8ebc3e3c8c6ef5a3","slug":"corona-thalandi-gindi-kauthig-will-not-be-organized-kotdwar-news-drn3652290184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : थलनदी गिंदी कौथिग का नहीं होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : थलनदी गिंदी कौथिग का नहीं होगा आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर ब्लाक में थलनदी में मकर संक्रांति पर होने वाला ऐतिहासिक गिंदी मेला इस बार नहीं होगा। अजमीर-उदयपुर गेंद मेला एवं विकास समिति की बैठक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस बार सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति अध्यक्ष अनिल कुमार नेगी ने बताया कि थलनदी के एतिहासिक मेले में सैकड़ों लोग और प्रवासी शामिल होते हैं लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इस बार मकर संक्रांति पर होने वाले गेंद मेले के साथ ही सभी सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय पाल सिंह, दर्शन सिंह, पूर्ण चंद्र, गोविंद सिंह, कांता प्रसाद, कीर्ति सिंह, अरविंद सिंह, संतोष कुमार, भगत सिंह, गंभीर सिंह और कृपाल सिंह मौजूद रहे।
जीजीआईसी देवप्रयाग तीन दिनों के लिए बंद
देवप्रयाग। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवप्रयाग की दो शिक्षिकाओं के कोरोना संक्रमित मिलने पर विद्यालय तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जीजीआईसी की प्रधानाचार्य रेखा ध्यानी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलेज की सभी शिक्षिकाओं और छात्राओं का कोरोना सैंपल लिया था। रिपोर्ट में दो शिक्षिकाओं में संक्रमण पुष्टि हुई, जिसके चलते विद्यालय तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इधर अध्यापक-अभिभावक संघ के अध्यक्ष जय प्रकाश पंत ने छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए बाहरी क्षेत्रों से आने वाली शिक्षिकाओं व स्टाफ पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद