फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona infection in 85 people in Garhwal

गढ़वाल में 85 लोगों में कोरोना संक्रमण

Sat, 20 Jun 2020 08:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Corona infection in 85 people in Garhwal
पहाड़ में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्येक दिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों में दहशत है। शनिवार गढ़वाल में कुल 85 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से अकेले टिहरी जिले में ही 24 घंटे में 49 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार/गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी। गोविंदनगर निवासी व्यापारी के परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित होने के बाद शनिवार को परिवार के दो अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। परिवार के 13 सदस्यों में से 07 सदस्य संक्रमित हैं। उधर, चमोली जिले में भी सात और रुद्रप्रयाग जिले में चार लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं उत्तरकाशी जिले में भी 12 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

14 जून को गोविंदनगर निवासी एक व्यापारी और उसकी मां पर कोरोना संक्रमण पाए गए थे, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क में आए परिवार के 11 सदस्यों को आइसोलेट कर सभी की कारोना जांच कराई। जिसमें तीन पूर्व में और दो शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कोरोना संक्रमितों को बेस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, चमोली के सीएमओ डा. केके सिंह ने बताया कि शनिवार को मिले सात कोराना पॉजीटिव में से छह लोग दिल्ली और एक व्यक्ति गुरुग्राम से लौटे थे और मौजूदा समय में भराड़ीसैंण में संस्थागत क्वारंटीन में थे। उन्होंने बताया कि जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 54 हो गई है, जिनमें से 40 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
रुद्रप्रयाग जिले के सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि यह सभी दिल्ली से लौटे थे। इन्हें यहां क्वारंटीन किया गया था। तीन दिन पहले इनके सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया था। चारों संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
थराली के ग्वालदम में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। पीएचसी ग्वालदम के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि ग्वालदम के जीएमवीएन पर्यटक हाउस क्वारंटीन सेंटर में रह रहे एक 25 वर्षीय युवक का सैंपल कोरोना पॉजिटिव आया है। यह युवक कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटा था।
देवप्रयाग। तहसील में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें डोबरी गांव के पांच और डांडा भैंसकोट के दो मामले हैं। देवप्रयाग में अब तक 24 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। डोबरी गांव में दिल्ली से आए 62 वर्षीय और डांडा भैंसकोट में फरीदाबाद से लौटे एक युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद इन गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया गया था। वहीं डोबरी गांव के 17 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। एसडीएम अजयवीर सिंह ने बताया कि डोबरी गांव से लगभग 45 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे।
उत्तरकाशी। जनपद में 12 प्रवासियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में कुल आंकड़ा 53 पहुंच गया है। सभी पॉजिटिव मरीज बाहर से लौटने के बाद से प्रशासन की निगरानी में ही थे। अब तक जिले में कुल 26 मरीज स्वस्थ होने के बाद वर्तमान में कुल 27 एक्टिव केस हैं।

जून दूसरे हफ्ते में दिल्ली से लौटे नौ व गुरुग्राम, चंडीगढ़ एवं नोएडा से लौटे 1-1 प्रवासी संक्रमित मिले हैं। जिला अस्पताल के वॉर रूम में तैनात डा. बिपुल विश्वास ने बताया कि सभी 12 मरीज जिले में आने के बाद से ही निगरानी में थे। अभी तक जिले से जांच के लिए कुल 1381 सैंपल भेजे गए। जिनमें से 1101 की रिपोर्ट नेगेटिव और 53 की पॉजिटिव आयी है। शेष 227 की रिपोर्ट अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed