फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Corona-infected Chamoli and two Tehri elders died

कोरोना संक्रमित चमोली व टिहरी के दो बुजुर्गों की मौत

Sun, 06 Dec 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Corona-infected Chamoli and two Tehri elders died
यहां कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित दो बुजुर्गों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक बुजुर्ग चमोली और एक टिहरी जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन

दो दिसंबर को चौर (चमोली) के 72 वर्षीय व्यक्ति को सांस लेने में दिक्कत और कमजोरी के चलते श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार दिसंबर को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। पांच दिसंबर को तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें आईसीयू में भेज दिया गया। रात सवा 11 बजे उनकी मौत हो गई।
मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि अस्पताल में दूसरी मौत रविवार सुबह हुई। 24 नवंबर को टिहरी जिले के सिल्काखाल से आए 75 वर्षीय बुजुर्ग को कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था। 27 नवंबर को आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। 6 दिसंबर की सुबह उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने मौत की वजह निमोनिया और श्वसन तंत्र का फेल होना बताया है।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र में रविवार को 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सिटी रिस्पांस टीम के डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि जीजीआईसी की एक शिक्षिका, एनआईटी का एक कर्मचारी और बेस अस्पताल के एक डॉक्टर सहित आंचल डेयरी धोबीघाट, आम्रकुंज, डांग और गोला बाजार में कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी के अनुसार रविवार को कोविड अस्पताल में तीन संक्रमित भर्ती किए गए, जबकि चार को डिस्चार्ज कर दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन

दो कर्मी संक्रमित, बीआरसी बीरोंखाल तीन दिन के लिए बंद
कोटद्वार। रविवार को सीएमओ कार्यालय में आई कोरोना रिपोर्ट में शिक्षा विभाग के दो कर्मचारियों समेत सात लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने पर बीआरसी बीरोंखाल को तीन दिन के लिए बंद कर दिया है।
सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि कोटद्वार के रतनपुर कुंभीचौड़ क्षेत्र में एक 56 वर्षीय व्यक्ति, रिखणीखाल क्षेत्र में एक 84 वर्षीय वृद्ध, एमकेश्वर क्षेत्र में एक 45 वर्षीय व्यक्ति, बीरोंखाल क्षेत्र में एक 42 और एक 45 वर्षीय व्यक्ति, एकेश्वर क्षेत्र में एक 83 वर्षीय वृद्धा और एक 59 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। बताया कि सभी संक्रमितों का उपचार शुरू कर दिया गया है। उनके सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। संपर्क में आने वालों को होम क्वारंटीन किया जाएगा। बीआरसी बीरोंखाल के प्रशासनिक अधिकारी विवेक रावत ने बताया कि दो कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण को फैलने से बचाने के लिए बीआरसी को सैनिटाइज कर तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

चमोली में 28 व टिहरी में 17 कोरोना संक्रमित मिले
गोपेश्वर/टिहरी। चमोली जिले में कोरोना के 28 नए मामले सामने आए, जिनमें गोपेश्वर से 7, कर्णप्रयाग, असेढ़सिमली व गौचर से 3-3, दशोली, जोशीमठ, पोखरी व थराली से 2-2, ढमक, ऐरास देवलीबगड़ व केदारबगड़ से 1-1 व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उधर, टिहरी में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि चंबा ब्लॉक क्षेत्र में सात, नरेंद्रनगर में छह, भिलंगना, जाखणीधार, प्रतापनगर और थौलधार में एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला है। 363 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 2422 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। 125 लोग होम क्वारंटीन हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed