फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cooperative department will sell milk from homes

घरों से दूध खरीदकर बेचेगा सहकारिता विभाग

Sun, 21 May 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार Updated Sun, 21 May 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन

पौड़ी। उत्तराखंड में दुग्ध क्रांति लाने के लिए दुग्ध विकास विभाग गांवों से खुद दूध खरीदकर मंडी में बेचेगा। दूध का उत्पादन करने वाले परिवार को प्रतिदिन दूध के हिसाब से पैसा मिलेगा। सरकार की ओर से हर साल दूध उत्पादन करने वाले परिवार को एक गाय भी फ्री मिलेगी। यह घोषणा सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं दुग्ध विकास मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी के सांस्कृतिक भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की।

विज्ञापन

प्रेस कांफ्रेंस में डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मिलावटी दूध बेचने वालों पर अब विभाग शिकंजा कसने जा रहा है। बाजार में पहुंचने से पहले दूध के सैंपल अनिवार्य कर दिए गए हैं। एक जून को विश्व दूध दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वीरता पुरस्कार पाने वाले 21 जवानों और वीर चंद्र सिंह गढ़वाली का जीवन परिचय व फोटो हर कालेज में लगाई जाएगी ताकि कालेज का हर छात्र उनकी वीरता के बारे में जान सके। नौजवानों को रोजगार देने के उद्देश्य से विभाग हर जिले में ट्रेडिशनल हाउस बनाने जा रहा है। प्रयोग के तौर पर बागेश्वर और अल्मोड़ा में इस तरह के हाउस बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के 28 कालेज निर्माण के लिए को दो-दो करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। कूड़ा निस्तारण के लिए श्रीनगर को साढ़े चार करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है, जबकि पौड़ी के लिए भी जल्द ही राशि जारी कर दी जाएगी। इस मौके पर पौड़ी के विधायक मुकेश कोली व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत भी मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed