फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Contribute to stop Corona: Dr. Harak Singh

कोरोना वायरस को रोकने में दें अपना महत्वपूर्ण योगदान: डा. हरक सिंह

Sat, 28 Mar 2020 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Contribute to stop Corona: Dr. Harak Singh
कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए स्वास्थ्य, नगर निगम और पुलिस कर्मियों को कोरोना सुरक्षा किट वितरित की। उन्होंने डीएम और एसएसपी पौड़ी से कोरोना वायरस की स्थिति की जानकारी मांगी और उन्हें संक्रमण को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना को रोकने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम कोतवाली में आयोजित कार्यक्रम में वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बेस अस्पताल के चिकित्सकों, नगर निगम और पुलिस कर्मियों को एंटी वायरस प्रोटेक्टिव सूट, 5000 मास्क, 2500 सैनिटाइजर और हैंड ग्लब्स बांटे।
विज्ञापन

इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण जानलेवा है। विश्व के कई देशों में कोरोना का कहर छाया हुआ है। उत्तराखंड में कोरोना की रोकथाम के लिए सरकार कार्य कर रही है। इस संक्रमण से रोकथाम के लिए चिकित्सकों और पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में सबसे पहले इन लोगों को अपनी सुरक्षा करनी आवश्यक है। कहा कि कोरोना की रोकथाम में संसाधनों में कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार वचनवद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम योगेश मेहरा, राजकीय बेस अस्पताल के पीएस वीसी काला, प्रबंधक बलवीर सिंह रावत, एएसपी प्रदीप राय, सीओ अनिल जोशी, कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप नेगी, सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के अलावा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी आदि मौजूद थे।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed