फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Construction of Kotdwar district first priority: Ritu Khanduri

कोटद्वार जिले का निर्माण पहली प्राथमिकता : ऋतु खंडूड़ी

Thu, 21 Apr 2022 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
Construction of Kotdwar district first priority: Ritu Khanduri
कोटद्वार में आयोजित स्वास्थ्य मेले में चिकित्सकों से जानकारी लेतीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड? - फोटो : KOTDWAR
स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुगड्डा ब्लाक के मॉडल मांटेसरी स्कूल मेें आयोजित स्वास्थ्य मेले में 358 लोगों ने मेले का लाभ उठाया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग की ओर से आशु कला समिति ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया। उन्होंने कोटद्वार जिला और लालढांग मार्ग के निर्माण को प्राथमिकताओं में बताया।
विज्ञापन

विस अध्यक्ष ने मेले में लगे परीक्षण स्टालों का निरीक्षण किया एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे लोगों की कुशलक्षेम पूछी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और समाज के हर तबके को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के लिए स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर महिला पतंजलि की टीम ने लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों का डिजीटल हेल्थ कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाए गए। इस दौरान होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने भी लोगों का उपचार कर दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन

इससे पूर्व आशुुकला समिति की संस्थापक सुमित्रा रावत और साथी कलाकारों ने लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दुगड्डा डॉ. मनोज कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक जैन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश सिंह, जनरल फिजीशियन डॉ. सारंग राकेश, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित लावण्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. खुशबू खत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसजीआरआर के बच्चों का बढ़ाया हौसला
कोटद्वार। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल (एसजीआरआर) लालपानी में आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बच्चों से भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं की ओर से लगाई गई विज्ञान एवं क्राफ्ट की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कहा कि ये बाल वैज्ञानिक भविष्य के महान वैज्ञानिक हैं। विज्ञान प्रदर्शनी एक अवसर है जहां छात्र-छात्राओं की क्षमता एवं दक्षता का बेहतर मूल्यांकन होता है।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनुपमा शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को स्कूल की समस्याएं बताईं। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए स्कूल प्रबंधन को भरोसा दिलाया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने विज्ञान एवं क्राफ्ट की प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडलों को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मीना थलेड़ी, स्वराज पंवार, ममता कैंथोला, पूनम तिवारी, मंजू गुसाईं, कल्पना रावत, ज्योति कंडियाल, मालती पोखरियाल, अरविंद भारद्वाज, ललिता प्रसाद, राजेश अंथवाल, प्रकाश गौनियाल, राकेश नेगी और नीरज कुकरेती सहित अन्य लोग उपस्थित थे। संवाद
स्वास्थ्य मेले में 196 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण
धुमाकोट। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत धुमाकोट तहसील में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेले में 196 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस मौके पर लोगों के आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र भी बनाए गए।

तहसील परिसर धुमाकोट में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत ने किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित करने से सभी जरूरतमंद लोगों की जांच के साथ उपचार होने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलती है। उन्होंने चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ को सम्मानित भी किया। इस दौरान 57 को कोविड वैक्सीन लगाई गई। तीन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम में सीएचसी प्रभारी डॉ. संजय पांडे, डॉ. अभि यादव, डॉ. आदित्य भल्ला, डॉ. संजीव, डॉ. विपिन शर्मा, डॉ. सौम्य वाजपेई, फार्मासिस्ट डीपी खनसूली, संजय सिंह आदि शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप, ब्लाक प्रमुख प्रशांत कुमार, ज्येष्ठ उप प्रमुख ललित पटवाल, नीलम मैंदोलिया, मुन्नी ध्यानी, शशिकुमार ध्यानी, मनोज खर्कवाल, बचन सिंह, चमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed