फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen took out a rally in protest against the increase in the price of LPG

रसोई गैस के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली रैली

Fri, 20 Aug 2021 07:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out a rally in protest against the increase in the price of LPG
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को नगर में जन आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से जनहित में घरेलू गैस के दामों में की गई वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में झंडाचौक तक जन आक्रोश रैली निकाली। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में साढ़े चार सौ रुपये का गैस सिलिंडर अब 900 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे महिलाओं की रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में तेल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। महंगाई कम करने का वायदा करने वाली डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में महंगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं, जिससे जनता परेशान है। उन्होंने केंद्र सरकार से घरेलू गैस सिलिंडरों के बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही मांग पर कार्रवाई न होने पर जन सहयोग से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्व राज्यमंत्री सुनीता बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, अमित राज सिंह, विजय रावत, हिमांशु बहुखंडी, साबर सिंह नेगी, प्रवीण सिंह रावत, प्रीति सिंह, नीलम रावत, सुधा असवाल और हेमचंद्र पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed