फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen staged a sit-in against the state government

कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ दिया धरना

Wed, 10 Nov 2021 05:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen staged a sit-in against the state government
हल्द्वानी में कांग्रेस के कार्यक्रम को अनुमति प्रदान नहीं करने के विरोध में कांग्रेसियों ने कोटद्वार में राज्य सरकार के खिलाफ धरना देते हुए उपवास रखा। कांग्रेसियों ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को गढ़वाल टाकीज स्थित स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में कांग्रेसियों ने उपवास रखते हुए धरना दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर विजय नारायण सिंह, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमितराज सिंह, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आई है। कहा कि बुधवार को हल्द्वानी में पूर्व मंत्री यशपाल आर्य व पूर्व विधायक संजीव आर्य का स्वागत कार्यक्रम तय था, लेकिन एक षड़यंत्र के तहत भाजपा सरकार द्वारा हल्द्वानी में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखवा दिया। धरना देने वालों में सुधा असवाल, बलवीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह गुसाईं, प्रवीण सिंह रावत, अनिल चौधरी, दलीप सिंह नेगी, गोपाल सिंह गुसाईं, पूर्व प्रमुख रश्मि पटवाल, चंद्रमोहन सिंह रावत, हरीश बिष्ट, महावीर सिंह रावत, धर्मेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह भंडारी, महेंद्र पाल सिंह रावत, प्रीति सिंह, जितेंद्र भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed