फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen burnt the effigy of BJP minister Vijay Shah in Kotdwar

Kotdwar News: कोटद्वार में कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा के मंत्री विजय शाह का पुतला

Fri, 16 May 2025 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt the effigy of BJP minister Vijay Shah in Kotdwar

विज्ञापन
कोटद्वार। महानगर कांग्रेस एवं जिला यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को झंडाचौक पर भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के देशविरोधी और महिला सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शुक्रवार को महानगर कांग्रेस एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए झंडा चौक पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के पुतले का दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी को देश की एकता और बेटियों के सम्मान पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे जांबाज सैनिक देश का गौरव हैं। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी के साथ ही उनकी बर्खास्तगी की मांग भी की।
विज्ञापन


पुतला दहन करने वालों में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, संरक्षक दान सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, महावीर सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, प्रदेश महासचिव बृजपाल सिंह नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed