फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen burn effigies of Central Government and Home Minister, protest

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री का पुतला फूंका, प्रदर्शन

Thu, 19 Dec 2024 10:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burn effigies of Central Government and Home Minister, protest

विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे में और महानगर इकाई से जुड़े कांग्रेसियों ने झंडाचौक में केंद्र सरकार और गृह मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री के बयान को हीन भावना से प्रेरित बताया।राष्ट्रीय व प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को दो धड़ों में बंटी कांग्रेस ने तहसील और झंडाचौक में केंद्र सरकार और गृहमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब के खिलाफ बयान देकर हीनभावना का परिचय दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, रमेश चंद्र खंतवाल, बलबीर सिंह रावत, प्रवेश रावत और पूर्व पार्षद नईम अहमद आदि शामिल रहे।



उधर, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल की अगुवाई में झंडाचौक पर भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, सेवादल महानगर अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत, हेमचंद पंवार, शूरवीर खेतवाल, सुनील सेमवाल, सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष कमल बिष्ट, धर्मेंद्र, सुरेंद सिंह नेगी, राजीव कपूर, राजेंद्र असवाल, रजनीश उप्पल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अकुंश घिल्डियाल, अंकित थपलियाल, बॉबी बिष्ट आदि कांग्रेस जन शामिल हुए।
विज्ञापन


कांग्रेस के अलग-अलग दो प्रदर्शन



कोटद्वार कांग्रेस का सांगठनिक जनपद मुख्यालय भी है। यहां कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर है। राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यक्रमों का आयोजन करने में जिला और महानगर इकाई में होड़ लगी रहती है। बृहस्पतिवार को भी एक ही मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी और महानगर इकाई के अलग-अलग पुतला दहन और प्रदर्शन चर्चाओं में बने रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता यह कहते सुने गए कि गुटबाजी चरम पर होने के कारण इसका असर आगामी निकाय चुनाव पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed