फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congressmen anger erupted over poor health services

लचर स्वास्थ्य सेवाओं पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

Sat, 11 Jul 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Congressmen anger erupted over poor health services
गत 29 जून को प्रसव के दौरान हुई जच्चा-बच्चा की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग और पर्वतीय क्षेत्र में लचर स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में कांग्रेसियों ने रिखणीखाल, जयहरीखाल और कोटद्वार में कैंडल जलाते हुए धरना-प्रदर्शन किया। सरकारी अस्पतालों के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रिखणीखाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीनबंधु बलोधी की अध्यक्षता में स्व. स्वाति ध्यानी और उनके नवजात शिशु की याद में कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाया। ब्लाक प्रमुख मनोहर देवरानी, जिला पंचायत सदस्य विनयपाल सिंह नेगी, शालिनी बलोधी, पूर्व प्रमुख पिंकी नेगी, रमेश रावत और धीरेंद्र बिष्ट की अगुवाई में कांग्रेसियों ने रिखणीखाल में जच्चा-बच्चा की मौत की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की। धरना-प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने रिखणीखाल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

जयहरीखाल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी और मनमोहन असवाल की अगुवाई में कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन किया। यहां धरने में महाराज बिष्ट, चंद्रमोहन रावत, सुरेंद्र चौहान, आनंदमणि मैंदोला, महेंद्र गुसाई आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शकुंतला चौहान, कृष्णा बहुगुणा, बलवीर सिंह रावत, हेमचंद्र पंवार, विजय रावत, राजेंद्र गुसाई समेत कई लोगों ने कैंडल जलाकर स्व. स्वाति ध्यानी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed