फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress workers protest under the 'Save MNREGA' campaign.

Kotdwar News: मनरेगा बचाओ अभियान के तहत कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Sun, 11 Jan 2026 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 11 Jan 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
Congress workers protest under the 'Save MNREGA' campaign.
केंद्र सरकार पर लगाया मनरेगा का नाम व स्वरूप बदलने का आरोप
विज्ञापन

कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडीचौड़ पश्चिमी स्थित रामलीला मैदान में बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष मनरेगा बचाओ अभियान के तहत रविवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मनरेगा, बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सिद्धांत और बापू के श्रम, स्वाभिमान की विरासत के संगम पर खड़ी योजना है। इसे समाप्त करने का कोई प्रयास स्वीकार नहीं होगा।
रविवार को किए गए प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम पर मनरेगा योजना शुरू की गई थी। यह योजना गरीब एवं श्रमिक परिवारों का आर्थिक सुरक्षा कवच है। वर्तमान में इस योजना के नाम और स्वरूप को बदलने का प्रयास महात्मा गांधी के प्रति देश की ऐतिहासिक स्मृति और उनके योगदान को कमजोर करने की साजिश है। पहले पाठ्यक्रमों में और अब योजनाओं में गांधी के नाम को धूमिल करना स्वतंत्रता आंदोलन और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष मीना बछवाण ने कहा कि केंद्र सरकार शहरों की चमक-दमक में ग्रामीण भारत की हकीकत छिपाना चाहती है। मनरेगा के बजट में कटौती एवं कार्य दिवस घटाना श्रमिक के जीवन से खिलवाड़ और गांधी की सोच पर वार है। धरना प्रदर्शन करने वालों में गीता सिंह, विजयपाल मेहरा,जगदीश मेहरा, मंगत राम, अनिल गुसाईं, शिवम भूषण शाह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed