{"_id":"57debaee4f1c1b1b0aa82437","slug":"congress-took-to-the-streets-against-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Sun, 18 Sep 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
पौड़ी में कांग्रेस के केंद्र सरकार के खिलाफ किए गए जुलूस-प्रदर्शन का विरोध एवं क्षेत्रीय विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल को काले झंडे दिखाने जा रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष को पकड़कर ले जाती पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर कांग्रेस ने यहां मंडल मुख्यालय में रविवार को प्रदर्शन किया और सभा की। स्थानीय विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
यहां कलेक्ट्रेट के सामने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंद्रवाल ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराने के लिए भाजपा ने उनकी बोली करोड़ों में लगाई थी, लेकिन वह गांधीवादी नेता हैं, उनके प्रलोभनों से डिगने वाले नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शन में वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगा प्रसाद उनियाल, कमला नेगी, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, नवल किशोर, पदमेंद्र बिष्ट, राजकुमारी, संगीता रावत, नीलम रावत, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भंडारी, नगर अध्यक्ष विनोद सिंह बिष्ट, भरत सिंह रावत, नाथूलाल टम्टा, राकेश बडथ्वाल, भूसा देवी व झबरी देवी आदि शामिल थे। विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल ने मंच से घोषणा की कि वह अपनी विधायक निधि से महिला मंगल दलों को पचास हजार रुपये देंगे।
विज्ञापन
नहीं जाने दिया काले झंडे दिखाने
कांग्रेस विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल को काले झंडे दिखाने जा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस के रोकने से नाराज कार्यकर्ताओं ने विधायक और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध करने वालों में जिलाध्यक्ष विक्रांत रावत, भारत भूषण नेेगी, उमेेश रावत, रोशन रावत व प्रशांत नौडियाल समेत दर्जनभर कार्यकर्ता मौजूद थे।