फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress supports the strike of Anganwadi workers

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन

Mon, 20 Jan 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Congress supports the strike of Anganwadi workers
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय 18 हजार करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना-प्रदर्शन 43वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को मेयर हेमलता नेगी और पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांगों का समर्थन करते हुए उनके साथ धरना दिया।
विज्ञापन

सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और सेविकाएं तहसील पहुंची। यहां उन्होंने मांगों को लेकर तहसील में धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि वह अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार संघर्षरत हैं, लेकिन बावजूद इसके प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें अभी तक कोई भी आश्वासन नहीं मिला है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा आंदोलन को कुचलने के लिए विभागीय दबाव बनाया जा रहा है। पहले जिला स्तर पर ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजे जा रहे थे। लेकिन, अब ब्लॉक स्तर पर भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस भेजकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य की विषम भौगौलिक परिस्थितियों में प्रदेश एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी धरातल उतराने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दिनरात मेहनत कर रही हैं। कार्यकर्ताओं का आंदोलन प्रदेश सरकार के उदासीन रवैए को दर्शाता है। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष दुगड्डा सुनीता देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंती रावत, रोशनी देवी, रोशनी चौहान, कृष्णा बलूनी, ऊषा देवी, अनामिका, सावित्री, पुष्पा नेगी, हेमलता बिष्ट, कल्पना देवी, सुनीता शाह, रेखा बिष्ट, देवकी नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, कुसुम असवाल, कृष्णा बहुगुणा, संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, दर्शन सिंह रावत, बलवीर सिंह रावत, बिजेंद्र चौधरी, विजय माहेश्वरी, विजय रावत, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, राजेंद्र नेगी, महावीर सिंह रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed