फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress starts membership drive in Kotdwar, Lansdowne and Yamkeshwar

कांग्रेस का कोटद्वार, लैंसडौन और यमकेश्वर में सदस्यता अभियान शुरू

Mon, 27 Sep 2021 07:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Congress starts membership drive in Kotdwar, Lansdowne and Yamkeshwar
प्रदेश कांग्रेस के सदस्यता अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी की अगुवाई में कोटद्वार, यमकेश्वर और लैंसडौन विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कहा गया कि कोटद्वार में 20 हजार, यमकेश्वर और लैंसडौन में 10-10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सदस्यता अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है। कोटद्वार विधानसभा में 20 हजार, यमकेश्वर और लैंसडौन विधानसभाओं में 10-10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि आगामी 31 अक्तूबर तक सभी ब्लॉक अध्यक्ष सदस्यता फार्म भरकर जिला कार्यालय में जमा कराएंगे, जहां से उन्हें प्रदेश कार्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं संभावित प्रत्याशियों को घर-घर जाकर सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया। इस दौरान तीनों विधानसभाओं के ब्लॉक अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित संभावित प्रत्याशियों को सदस्यता फार्म वितरित किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री रंजना रावत, नगर अध्यक्ष शकुुंतला चौहान, साबर सिंह नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, अमित राज सिंह, विजय रावत, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश रावत (दुगड्डा), प्रमोद सिंह रावत (रिखणीखाल), होशियार सिंह (जयहरीखाल), जंग बहादुर सिंह (नैनीडांडा), विनोद डबराल (यमकेश्वर), प्रदेश सचिव गीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed