फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress perform a protest and protest against the farmers bill

किसान बिल के विरोध में कांग्रेसियों ने किया हवन और प्रदर्शन

Sat, 26 Sep 2020 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Congress perform a protest and protest against the farmers bill
कोटद्वार में किसान बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : KOTDWAR
जिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ बुद्धि शुद्धि यज्ञ और प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल किसान बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर नारेबाजी की और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी बिल पास करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार किसानों के सारे अधिकारों को चंद अमीरों के हाथों में गिरवी रखना चाहती है। यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया। कहा कि किसान केंद्र सरकार के छलावे में आने वाले नहीं हैं। इस मौके पर अध्यक्ष संजय मित्तल, राजेंद्र गुर्साइं, कमल किशोर बिष्ट, बृजपाल सिंह, कृपाल सिंह, संजय पटवाल, देवाशीष रावत, नीरज बहुगुणा, हिमांशु बहुखंडी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed