फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress members surround Forest Division office in Kotdwar; stage protest.

Kotdwar News: कांग्रेसियों ने कोटद्वार में घेरा वन प्रभाग का दफ्तर, प्रदर्शन

Thu, 13 Aug 2026 05:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Thu, 13 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
Congress members surround Forest Division office in Kotdwar; stage protest.
कोटद्वार। क्षेत्र में बढ़ते गुलदार एवं अन्य वन्यजीवों की दहशत से निजात नहीं दिलाने पर कांग्रेसियों ने डीएफओ कार्यालय का घेराव किया। सरकार और वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर आम जन की सुरक्षा के लिए तत्काल पुख्ता कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के बैनर तले जिलाध्यक्ष विकास नेगी एवं महानगर अध्यक्ष मीना बछुवाण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जुलूस की शक्ल में लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने कोटद्वार, लैंसडौन, यमकेश्वर समेत वन क्षेत्रों से सटे आबादी वाले इलाकों में वन्यजीवों के हमलों की बढ़ती घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए नारेबाजी की और डीएफओ गौरव वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि कोटड़ीढांग-सनेह से लेकर वन क्षेत्र सिगड्डी तक गुलदार की बढ़ती दहशत से लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए नियमित गश्त, निगरानी और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रदर्शनकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में अतिरिक्त पिंजरों, कैमरा ट्रैप, नियमित गश्त एवं निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूर्व में की तार-बाड़ एवं सुरक्षा दीवार के क्षतिग्रस्त होने से खतरा बढ़ चुका है। कांग्रेसियों ने वन क्षेत्र के समीप स्थित कोटड़ीढांग प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेज की सुरक्षा दीवार की भी तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने वन्यजीवों के हमलों में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को उचित सहायता देने की मांग भी की गई।

प्रदर्शनकारियों में प्रवीन रावत, डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, शूरवीर सिंह खेतवाल, रुचि कैंत्यूरा, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, राजीव कपूर, धर्मेंद्र सिंह रावत, नत्थू सिंह अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed