{"_id":"6ac4f5a6bff572fdf4074606","slug":"congress-members-show-black-flags-to-maharaj-protest-held-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127127-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: कांग्रेसियों ने महाराज को दिखाए काले झंडे, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: कांग्रेसियों ने महाराज को दिखाए काले झंडे, प्रदर्शन
Tue, 06 Oct 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर फूटा गुस्सा
कोटद्वार। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को मंगलवार को बीरोंखाल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विमल सिंह कोहली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बदहाल सड़कों, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को साइड कर मंत्री के काफिले को आगे बढ़ाया।
इस दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बीरोंखाल से पोखड़ा तक अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। मरम्मत की मांग कई बार उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था भी बदहाल है। करीब 90 फीसदी माध्यमिक विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन हैं और प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
विद्यालयों में विषय अध्यापकों की कमी भी बनी हुई है। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीरोंखाल, बैजरो और पोखड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए। कहा कि बेहतर उपचार के लिए क्षेत्र के लोगों को कोटद्वार और काशीपुर जाना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों में बीरोंखाल यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमन बौड़ाई, ऋतिक सिंह नेगी, संदीप, पावेंद्र, महिपाल, धर्मवीर और देशबंधु समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।