फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress hits out at BJP rally to save democracy

लोकतंत्र बचाओ रैली में भाजपा पर बरसे कांग्रेसी

Wed, 20 Apr 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 20 Apr 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
Congress hits out at BJP rally to save democracy
रैली - फोटो : Amar Ujala

निवर्तमान मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निंबूचौड़ से मोटाढाक तक लोकतंत्र बचाओ, भ्रष्टाचार मिटाओ रैली निकाली।

विज्ञापन


रैली में कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता और राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए भाजपा जिम्मेदार है। कांग्रेस शासनकाल में हो रहे विकास कार्य भाजपा को चुभने लगे थे।
विज्ञापन


दुर्गापुर भाबर में आयोजित जनसभा में निवर्तमान स्वास्थ्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता के लिए भाजपा को दोषी ठहराया। कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार तेजी से विकास कार्य करवा रही थी, जो भाजपा को रास नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने विधानसभा चुनावों के लिए अपना निजी सर्वे करवाया था, जिसमें उत्तराखंड में फिर से हरीश रावत सरकार को बहुमत की बात सामने आई। सर्वे की रिपोर्ट मिलते ही भाजपा नेतृत्व बौखला गया और हरीश रावत सरकार के खिलाफ साजिश रचनी शुरू हो गई।

कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को धन का लालच देकर राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर दी गई। नेगी ने कहा कि इस प्रकार की अस्थिरता नवोदित उत्तराखंड प्रदेश के विकास के लिए घातक है।

आने वाले समय में यदि इस प्रकार की घटनाएं होती रही तो किसी भी दल की सरकार सुरक्षित नहीं रह सकती है। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे थे, कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम चल रहा था, अब इनके पूरा होने पर संशय के बादल छाने लगे हैं।


रैली में ग्राम प्रधान रेखा रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, रंजना रावत, राम सिंह, पुष्कर सिंह राणा, कृष्ण चंद्र खंतवाल, पूरण चंद्र, कीरत सिंह, रूपेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, बीना देवी, शोभा देवी, पिंकी नेगी, मनोज सिंह, रुकमा देवी, डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, दर्शन सिंह रावत, राजाराम अंथवाल, धीरेंद्र सिंह नेगी, सूरज कांति, गिरिराज किशोर हिंदवाण, एनके जखमोला आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed