फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Congress furious over increase in petrol, diesel prices

पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि पर भड़की कांग्रेस

Fri, 11 Jun 2021 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Congress furious over increase in petrol, diesel prices
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में पेट्रोल पंपों पर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस मौके पर केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी और कोटद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बदरीनाथ मार्ग स्थित बत्रा पेट्रोल पंप पर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि तेल के दामों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। इससे आम आदमी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाबर मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी मोटाढांक स्थित पेट्रोल पंप में सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा, बलवीर सिंह रावत, जितेंद्र भाटिया, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष अध्यक्ष शकुंतला चौहान, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, सावर सिंह नेगी, केशर सिंह चौहान, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह, महावीर सिंह रावत, राजा आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपुली में केंद्र सरकार पर बरसे कांग्रेसी, प्रदर्शन
सतपुली/दुगड्डा। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सतपुली स्थित पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन सिंह रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष जयदीप नेगी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रोहन नेगी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष पूरण जैरवाण, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवीन रावत, तस्लीम अहमद आदि शामिल रहे। उधर, दुगड्डा में कार्यकर्ताओं ने ऐता स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव संदीप नेगी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश रावत, ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र रावत, वेदप्रकाश, सतीश नेगी, अर्जुन सिंह, सुरेंद्र भारती, ओम चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed