{"_id":"61b7497441071c6fe90cfb0a","slug":"congress-furious-for-not-letting-the-chief-minister-meet-kotdwar-news-drn398624198","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री को नहीं मिलने देने पर भड़के कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री को नहीं मिलने देने पर भड़के कांग्रेस
विज्ञापन
नैनीडांडा पटोटिया में सीएम से न मिलने देने के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : KOTDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पटोटिया नैनीडांडा में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया और उनकी बात तक नहीं सुनी गई।
प्रदर्शनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीन साल पहले भौन में भीषण बस दुर्घटना हुई थी, जिसमें 48 लोग मारे गए थे। दुर्घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिवारों को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी, लेकिन पीड़ित परिवारों को महज एक लाख रुपये का मुआवजा ही दिया गया है। इसके अलावा डिग्री कालेज पटोटिया में स्नातकोत्तर की कक्षाएं संचालित करने, क्षेत्र की सड़कों को सुधारने सहित विभिन्न मांगों को लेकर वे गत दिवस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन देेने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम स्थल पर नहीं जाने दिया।
प्रदर्शनकारियों में नैनीडांडा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह नेगी, उपदेश बिष्ट, मनीष सुंद्रियाल, गोपाल रावत, कर्नल रामरतन नेगी (सेनि.), पृथ्वीपाल पर्णवाल, सोहन राज, भारत सिंह रावत, रविंद्र रावत, शिशुपाल रावत, दीपक बिष्ट, मनोज रावत, महावीर सिंह, महेंद्र सिंह कंडारी आदि शामिल रहे।