फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   "Congress-BJP had made a mafia '

‘कांग्रेस-भाजपा ने बना दिया था माफिया का अड्डा’

Sun, 03 Apr 2016 09:13 PM IST
अमर उजाला/श्रीनगर।
अमर उजाला/श्रीनगर। Updated Sun, 03 Apr 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन

उक्रांद (पी) की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में राज्य में राष्ट्रपति शासन का स्वागत किया गया। दल के नेताओं का कहना था कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को भ्रष्टाचारियों व माफियाओं का अड्डा बना दिया था।

विज्ञापन


रविवार को केंद्रीय कार्य समिति की बैठक के पहले दिन 21 प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें राज्य में शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 100 यूनिट बिजली प्रतिमाह मुफ्त देने, कौशिक समिति के आधार पर परिसंपत्तियों का बंटवारा, जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुखों का सीधा चुनाव, गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने, पहाड़ों से पलायन रोकने के लिए पर्वतीय उद्योग नीति तैयार करने सहित कई अन्य मांगे शामिल हैं।
विज्ञापन


उक्रांद नेताओं ने राज्यपाल से केदारनाथ और उत्तरकाशी आपदा घोटालों की जांच करने की भी मांग की। साथ ही आपदाओं में खर्च हुई धनराशि पर श्वेत पत्र जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। दल के केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने दल से छिटक कर अलग हुए कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय भावनाओं की सोच रखने वाले दलों से एकजुट होने की अपील की। बैठक में प्रेमदत्त नौटियाल, मदन मोहन नौटियाल, एसपी पुरोहित, आशुतोष पुरी, लताफत हुसैन, पीसी जोशी, एनके गुसाईं, रेखा मियां, भगवती प्रसाद बहुगुणा, जयदीप भट्ट, सुरेंद्र दत्त पेटवाल, अरुण शाह, सोहनपाल सिंह पंवार, गणेश भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed