फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Concern expressed over increasing trend of drug addiction among youth

युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर जताई चिंता

Sat, 31 Jul 2021 05:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Concern expressed over increasing trend of drug addiction among youth
ग्रामीण विकास नागरिक विचार मंच की ओर से नशामुक्ति दिवस पर गोष्ठी और गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। गोष्ठी में युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और पलायन पर चिंता जताई गई। साथ ही नशे से दूर रहने के लिए युवाओं को जागरूक करने की बात कही गई। वहीं कवि सम्मेलन कवियों ने अपनी रचनाओं से सामाजिक समस्याओं पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन

बालासौड़ स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पीजी कालेज कोटद्वार के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. नंद किशोर ढौंडियाल ‘अरुण’ और डॉ. नागेंद्र प्रसाद ध्यानी ने संयुक्त रूप से किया। डॉ. नद किशोर ढौंडियाल ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए युवाओं का मार्गदर्शन करने और मद्य निषेध लागू करने पर जोर दिया। कहा कि अभिभावकों को अपने पाल्यों के प्रति सजग रहना होगा। डॉ. नागेंद्र ध्यानी ने पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डाला और नए लेखकों को आमंत्रित किया। अध्यक्ष प्रवेश नवानी ने पलायन रोकने और उत्तराखंड में भू अध्यादेश लागू करने पर जोर दिया। इस मौके पर शिव प्रसाद कुकरेती की अध्यक्षता में आयोजित गढ़वाली कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक समस्याओं पर कटाक्ष किया। अनुसूया प्रसाद डंगवाल ने दाह चालीसा, महेशानंद गौड़ ने झमझम भूमि डाली..., दिनेश ध्यानी ने गढ़ व्वे हो लगाणी च..., डॉ. चंद्रमोहन बड़थ्वाल ने आज पहाड़ मा दारू..., जगदीश प्रसाद भारद्वाज ने हरेला, मोहिनी नौटियाल ने डाली पैंया डाली..., सरिता मैंदोला ने कोरोना, डॉ. केएस चौहान, रिद्धि भट्ट ने समलौणा रै गैनि... की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सर्वोदय सेविका शशि प्रभा रावत, महासचिव जनार्दन प्रसाद ध्यानी, पंकज ध्यानी, शशि किरण कंडवाल, अनीता कैंथोला, संजय नवानी, भगवती भारद्वाज, वीरेंद्र गुसाईं, नरेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, ओम प्रकाश बड़थ्वाल, प्रभाकर ध्यानी, राकेश चंद्र नैथानी, देवी प्रसाद कंडवाल और कर्नल बीबी ध्यानी (से.नि.) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed