{"_id":"57a0c0df4f1c1b675d2b9602","slug":"complicating-the-game-of-real-fake-ukedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"असली-नकली के खेल में उलझी यूकेडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असली-नकली के खेल में उलझी यूकेडी
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Tue, 02 Aug 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड राज्य निर्माण का नेतृत्व करने वाले उत्तराखंड क्रांति दल के दो धड़े असली-नकली के खेल में उलझ गए हैं। धड़ेबाजी छोड़कर प्रदेश हित में यूकेडी एक झंडे के नीचे चलती तो शायद इस क्षेत्रीय दल की तस्वीर कुछ और होती।
विज्ञापन
पृथक राज्य की मांग को लेकर दो अगस्त 1994 को पौड़ी से शुरू हुए आंदोलन की 22वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को पंवार और ऐरी गुट ने कलेक्ट्रेट के पास चार कदम की दूरी पर अलग-अलग धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल (पंवार गुट) ने केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के समीप प्रेक्षागृह के आगे धरना-प्रदर्शन किया। पंवार ने वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐरी गुट कांग्रेस की बी टीम के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले शहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष लताफत हुसैन, प्रवक्ता नागेंद्र रतूड़ी, संरक्षक प्रेमदत्त नौटियाल, वीरेंद्र भट्ट, मदनमोहन नौटियाल, गणेश भट्ट, आदेश शर्मा व बीपी घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।
उधर, यूकेडी ऐरी गुट के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी पौड़ी विस क्षेत्र वीर प्रताप सिंह आर्य के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने स्थित स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति स्थल पर भूख हड़ताल की। आर्य ने कहा कि दो अगस्त 1994 को स्व. इंद्रमणी बडोनी पृथक राज्य की मांग पर पौड़ी में भूख हड़ताल शुरू की थी।
उन्होंने कहा कि आज राज्य तो मिल गया, लेकिन पिछले 16 सालों में उत्तराखंड को वह नहीं मिला, जिसके राज्य आंदोलनकारियों ने सपने देखे थे। इस दौरान अजय जॉन, नवीन पुजारी, अरुण हिमेश, जसवंत रावत, महेंद्र कुमार, अनिल कुमार, आशीष, अखिलेश, राकेश कुमार, विकास शाह, सूरज, राकेश डोभाल, अजय, प्रकाश व अनिल आदि मौजूद रहे।
30 अगस्त को शराब के ठेकों के आगे धरना देंगे
यूकेडी पंवार गुट प्रदेश में शराब बंदी के लिए प्रत्येक तहसील में ठेकों के आगे धरना देगा। पार्टी अध्यक्ष त्रिवेंद्र पंवार ने कहा कि यदि यूकेडी की सरकार बनी तो 24 घंटे के भीतर प्रदेश में शराब बंदी लागू की जाएगी।