{"_id":"2897db73e646704fec63cd952ad11d36","slug":"complain-against-girls-hostel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्ल्स हास्टल के वार्डन के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्ल्स हास्टल के वार्डन के खिलाफ दी तहरीर
पौड़ी
Updated Fri, 18 Dec 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज के रमन गर्ल्स हास्टल में तैनात महिला केयर टेकर ने वार्डन पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दूसरी तरफ वार्डन ने महिला केयर टेकर के पति भरत सिंह नेगी पर अभद्रता और धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है। दोनों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज के रमन गर्ल्स हास्टल में तैनात महिला केयर टेकर रश्मि नेगी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि कालेज प्रशासन की ओर से तीन महीने पहले कालेज में तैैनात असिस्टेंट प्रोफेसर वीएम ठक्कर को हास्टल कार्यवाहक वार्डन बनाया गया है। जब से वीएम ठक्कर कार्यवाहक वार्डन बने हैं तब से वह उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। 15 दिसंबर को उन्होंने वार्डन ठक्कर से हास्टल के मैस बिल और अन्य बिलों को पास करने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर उनके साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की गई। रश्मि नेगी ने वार्डन ठक्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
दूसरी तरफ , हास्टल के वार्डन वीएम ठक्कर ने पौड़ी थाने में तहरीर देकर हॉस्टल में तैनात महिला केयर टेकर रश्मि नेगी के पति भरत सिंह नेगी पर अभद्रता और धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया। पौड़ी थाने में दी गई तहरीर में वार्डन ठक्कर ने कहा है कि महिला केयर टेकर के पति भरत सिंह नेगी ने उनके साथ अभद्रता और धक्कामुक्की की। उन्होंने भी आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में कालेज के प्राचार्य डा.अनुराग स्वामी ने बताया कि अभी वह पौड़ी से बाहर हैं। कालेज में पहुंचने के बाद मामले को देखेंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।