{"_id":"5703e7a14f1c1bff24c8122b","slug":"compensation-on-time-and-not-being-fierce-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय पर क्षतिपूर्ति न होने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय पर क्षतिपूर्ति न होने पर भड़के ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Tue, 05 Apr 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदालीखाल-भेल्डा बड़ा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए भेल्डा छोटा के काश्तकारों की कृषि भूमि को जेसीबी से क्षतिग्रस्त करने का मामला न सुलझने से ग्रामीणों ने पटवारी चौकी में एकत्र होकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। संबंधित ठेकेदार द्वारा क्षतिपूर्ति का भुगतान करने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
21-22 मार्च की रात्रि ठेकेदार ने भेल्डा छोटा के ग्रामीणों की बिना सहमति के जेसीबी को ग्रामीणों के खेत को क्षतिग्रस्त करते हुए स्वीकृत मोटरमार्ग स्थल तक पहुंचाया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने पट्टी पटवारी को लिखित शिकायत कर क्षतिपूर्ति का भुगतान करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मंगलवार को तय समय पर ठेकेदार द्वारा भुगतान न करने पर ग्रामीण राजस्व चौकी में पहुंचकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। ग्रामीण नुकसान की भरपाई के लिए 1.5 लाख की मांग पर अड़े रहे। लेकिन मौके पर विभाग का कोई भी अधिकारी मौजूद नही था।
विज्ञापन
ग्रामीणों के तेवर देखते हुए पीएमजीएसवाई कोटद्वार के एई एसएस त्यागी ने अवर अभियंता बीएस सैनी को ग्रामीणों से वार्ता करने दुगड्डा राजस्व चौकी भेजा। राजस्व उपनिरीक्षक एमएस नेगी ने अवर अभियंता को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराते हुए उचित नुकसान की भरपाई करने को कहा।
जेई सैनी ने कहा कि विभागीय जांच में केवल पचास हजार का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना था कि जेसीबी को उनके खेत से ले जाना गैर कानूनी है। अंत में सामूहिक निर्णय के आधार पर ठेकेदार द्वारा बुधवार को एक लाख रुपये राजस्व चौकी में दिए जाने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह, हरी सिंह, जगमोहन सिंह, गिरीश चंद्र, महाराज सिंह, अवतार सिंह, कैलाश चंद्र, वीर सिंह, मीना देवी, शांति देवी, सुशीला देवी, सरिता देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।