फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Coming time and challenging: Arvind Pandey

आने वाला समय और चुनौतीपूर्ण : अरविंद पांडे

Mon, 25 May 2020 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
Coming time and challenging: Arvind Pandey
आधारशिला फाउंडेशन की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय और नैनीताल के पूर्व सांसद बलराज पासी ने कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया। इसमें स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और पत्रकार शामिल थे।
विज्ञापन

एक गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कोरोना से लड़ने में प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है। इसमें शिक्षण कार्य समेत सभी कार्यों को सुचारु बनाया जाना है। इस संबंध में बुद्धिजीवियों, समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुझाव लिए जाएंगे। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि सावधानी बरतकर ही हम इस जंग में जीत सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राजगौरव नौटियाल ने किया।
विज्ञापन

ये हुए सम्मानित
अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय, एसडीएम योगेश मेहरा, बेस अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डा. वीसी काला, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, एसआई भावना भट्ट, कलालघाटी चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा, कांस्टेबल बीर बहादुर, कृपाराम शर्मा, राजकुमार, सहसपाल चौधरी, स्वास्थ्य विभाग से डा. सुनील शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना से मंडलीय समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, जिला समन्वयक परितोष रावत, कार्यक्रम अधिकारी हिमांशु द्विवेदी, राजन शर्मा, सत्यपाल सिंह, नेहा सेमवाल, सुरजी नेगी, राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान, नगर निगम के सफाई सुपरवाइजर शशि, वीरेंद्र, धीरज, पूनम, राखी, प्रवेश, प्रकाश, वेदपाल, वर्क एजेंट असलम, पत्रकार अजय खंतवाल, चंद्रेश लखेड़ा, आशीष बलोदी, नरेश थपलियाल, भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, महामंत्री गौरव जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील गोयल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगरोड़ा में भी किया सम्मान
पौड़ी। शिक्षामंत्री अरविंद पांडे ने जिले के अगरोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना योद्धा कानूनगो जीएस नेगी, राजस्व उपनिरीक्षक मौ. नासिर खान, कैलाश रवि, डा. रीना रानी, प्रमोद खंडूड़ी सहित कई लोगों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य थैर गौरव रावत, कमल रावत, अनूप देवरानी, क्रांति किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed