{"_id":"56ed6e9c4f1c1b1d658b4988","slug":"coming-drunk-to-school-principal-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में शराब पीकर आ रहे प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में शराब पीकर आ रहे प्रधानाध्यापक निलंबित
अमर उजाला/पौड़ी।
Updated Sat, 19 Mar 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने सपरिवार स्कूल के कमरों में रहने और शराब पीकर आने पर रिखणीखाल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तोल्यूडांडा के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। उन्हें ब्लाक के उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्घ कर दिया है।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक कुंवर सिंह रावत ने बताया कि रिखणीखाल ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय तोल्यूडांडा में तैनात प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश के खिलाफ सपरिवार स्कूल के कमरों में रहने, शराब पीकर स्कूल में आने की शिकायतें थी। विद्यालय में एसएमसी (विद्यालय प्रबंधन समिति) के गठन में भी सहयोग नहीं कर रहे हैं जिस पर उन्होंने इसकी प्राथमिक जांच कराई थी। डीइओ बेसिक ने बताया कि जांच के बाद इस संबंध में उन्हें एक बार पहले भी चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी सुधार न होने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश को निलंबित कर दिया है। उन्हें उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संबद्घ कर दिया गया है।
विज्ञापन