{"_id":"5e53ff088ebc3ef3bc6cec44","slug":"colorful-cultural-programs-rocked-udaan-cultural-fest-kotdwar-news-drn3372582146","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान कल्चरल फेस्ट में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान कल्चरल फेस्ट में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमकेवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कण्वघाटी और इंटरनेशनल स्कूल शिब्बूनगर के उड़ान कल्चरल फेस्ट में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों से लेकर सीनियर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा।
कण्वघाटी स्थित विद्यालय परिसर में आयोजित उड़ान कार्यक्रम का मुख्य अतिथि गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, विद्यालय के चेयरमैन कैप्टन डीपी बलूनी (सेनि.) और प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी ने शुभारंभ किया। सांसद तीरथ सिंह रावत ने शिक्षकों से बच्चों को संस्कारी शिक्षा देने की अपील की। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मांगलगीत, सरस्वती वंदना और स्वागत भाषण से किया गया। बच्चों ने टुगेदर वी आर फेमिली..., ब्राजील डांस..., गोवा-कोकणी डांस... की प्रस्तुति देकर सबका मन मोहा। नंदा वर्मा ने संस्कृत, सुप्रिया बहुगुणा ने अंग्रेजी और प्रिया भारद्वाज ने हिंदी भाषण प्रस्तुत किया। प्राइमरी और जूनियर के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली नृत्य, टिकट टू बॉलीवुड... की प्रस्तुति दी। बच्चों ने योग और ताइक्वांडो की प्रस्तुति दी। लिलिपुट डांस, कव्वाली और हैप्पी एडिंग सांग पर दर्शक खूब झूमे। इस अवसर पर मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, सिंधु कोठारी, सोनम कोठारी, मयंक प्रकाश कोठारी, वीना बलूनी, आरती कंडवाल, रंजनावर्द्धन आदि मौजूद थे।