फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Collective participation is necessary for environmental protection: Vipin Chandra Ghildiyal

पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी: विपिन चंद्र घिल्डियाल

Mon, 06 Jun 2022 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Collective participation is necessary for environmental protection: Vipin Chandra Ghildiyal
आधारशिला संस्थान की ओर से रिखणीखाल ब्लाक के अंतर्गत कुमाल्डी गांव में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह और भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना पर विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में राज्य सूचना आयुक्त विपिन चंद्र घिल्डियाल (आईआरएस) ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते पृथ्वी के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने लोगों को सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की जानकारी दी। कहा कि इस अधिनियम की ओर से संबंधित व्यक्ति किसी भी विभाग से सूचनाएं प्राप्त कर सकता है। वित्त मंत्रालय केंद्र सरकार की निदेशक मंदाकनी बलोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक जदली ने किया। इस मौके पर डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के प्रतिनिधि सीडीओ प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी, केटीआर के डीएफओ प्रकाश चंद्र आर्य, बीडीओ कलावती सुंद्रियाल, एसडीएम लैंसडौन स्मृता परमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed