{"_id":"58386bf44f1c1b242413d4ee","slug":"cocktail-parties-spoke-openly-ongoing-foray","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम चल रही काकटेल पार्टियों पर बोला धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम चल रही काकटेल पार्टियों पर बोला धावा
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार महिला सामाजिक संस्था के अल्टीमेटम के बावजूद शहर और ग्रामीण अंचल में हो रहे शादी समारोहों में खुलेआम बार लगाकर शराब परोसे जाने के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार की रात संस्था से जुड़ी महिलाओं ने भाबर के नंदपुर, उमराव नगर और मवाकोट गांवों में अचानक पहुंचकर खुलेआम चल रही इन काकटेल पार्टियों में जमकर तोड़फोड़ कर दी।
इस दौरान बार के आयोजकों की महिलाओं के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। कई शराबियों ने महिलाओं से अभद्रता भी की, लेकिन महिलाओं ने अपना मकसद पूरा किया और वहां से दूसरे विवाह समारोह की ओर चल दिए। चेतावनी दी कि शादी समारोहों में खुलेआम खुलने वाले बार कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
कोटद्वार महिला सामाजिक संस्था की अध्यक्ष शांति थापा की अगुवाई में उपाध्यक्ष अनीता रावत, सचिव भागरथी देवी, सादेई देवी, सतेश्वरी देवी, मीना देवी, गीता देवी, कौशल्या देवी, सीता देवी व शिब्बी देवी के दल ने बृहस्पतिवार की रात क्षेत्र के तीन गांवों में न केवल शराब के बार बंद करवाए, बल्कि न मानने वाले लोगों के यहां खुले बार में जमकर तोड़फोड़ कर दी। उनके इस अभियान की सर्वत्र सराहना हो रही है।
विज्ञापन
महिलाओं ने एक बार फिर चेतावनी दी है कि कोटद्वार और भाबर के किसी भी गांव में शादी समारोह में कतई खुले बार न लगाएं जाएं। कहा कि किसी भी शादी समारोह और कार्यक्रम में चल रहे बार और काकटेल पार्टियों का किशोरों और युवाओं में बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
कहीं पर भी गैरकानूनी तरीके से चलने वाले बार की सूचना पुलिस को दें। पुलिस इसमें उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।-सरिता डोबाल, अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार।