फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CO Ganeshlal Kohli to get President's Police Medal

सीओ गणेशलाल कोहली को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस पदक

Thu, 27 Jan 2022 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
CO Ganeshlal Kohli to get President's Police Medal
राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित कोटद्वार सीओ जीएल कोहली। - फोटो : KOTDWAR
पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली को उनकी 40 वर्षों की निर्विवाद सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित किया गया है। पदक के लिए चयन होने पर कोटद्वार समेत पौड़ी जिले के पुलिस कर्मियों ने इस पर खुशी जताई।
विज्ञापन

सीओ जीएल कोहली ने बताया कि वे 40 वर्षों से पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहे। इस दौरान लगातार सराहनीय सेवाओं के लिए उनका कार्यकाल प्रतिवर्ष एक्सीलेंट चल रहा है। सीओ ने बताया कि वे चमोली से वर्ष 1981 में पुलिस सेवा में आए। इसके बाद इन चालीस वर्षों में वे पीएसी गाजियाबाद, टीएसआई लखनऊ, टीएसआई गाजियाबाद, पीएसी हरिद्वार, आरएसआई देहरादून, आरआई उत्तरकाशी, एटीएस देहरादून, सीओ पिथौरागढ़, सीओ उत्तरकाशी, सीओ रुद्रप्रयाग और वर्तमान में सीओ कोटद्वार के पद पर कार्यरत हैं। सीओ जीएल कोहली का राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयन होने पर सीओ ऑपरेशन विभव सैनी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, सीआईयू प्रभारी निरीक्षक मो. अकरम, यातायात निरीक्षक शिव कुमार, एसएसआई जगमोहन रमोला समेत सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed