फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   CMO found

Kotdwar News: सीएमओ को मेटरनिटी सेंटरों और पैथोलॉजी लैब पर मिलीं खामियां

Tue, 23 Jul 2024 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
CMO found
I
विज्ञापन

IIबायो-मेडिकल वेस्टेज डिब्बे कम मिले, सफाई भी संतोषजनक नहीं
I
Iमुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. प्रवीण कुमार ने राजकीय बेस अस्पताल, दो चाइल्ड केयर एंड मेटरनिटी सेंटर और दो पैथालॉजी लैब का आकस्मिक निरीक्षण किया। मेटरनिटी सेंटरों और पैथोलॉजी लैब पर बायो-मेडिकल वेस्टेज के निस्तारण में खामियां मिलने पर सीएमओ ने चेतावनी जारी की।
I
Iमंगलवार सुबह सीएमओ डॉ. प्रवीण रावत बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डॉ. विजयेश भारद्वाज की उपस्थिति में अस्पताल के डेंगू वार्ड, जनरल वार्ड और जच्चा-बच्चा केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही डेंगू से बचाव की तैयारियों के मद्देनजर पैथोलॉजी लैब और ब्लड कंपोनेंट आदि के संबंध में जानकारी की। अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सीएमओ ने संतोष जताया। इस दौरान डेंगू प्रतिरक्षण अभियान के लिए नामित नोडल अधिकारी डॉ. एसडी बर्मन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

I
I
I
Iबेस अस्पताल के बाद सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति प्रतिनिधियों के साथ नगर के दो मेटरनिटी सेंटर एवं दो पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण किया। डॉ. प्रमिला रावत के चाइल्ड केयर एंड मेटरनिटी सेंटर, श्याम मदर एंड चाइल्ड केयर सेंटर, चरक पैथोलॉजी लैब एवं निदान पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था एवं बायो-मेडिकल वेस्ट के डिब्बे कम मिलने व निस्तारण में खामियां मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और संबंधित केंद्र संचालकों को सुधार के लिए चेतावनी जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iनिरीक्षण टीम में प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार सरदार सिंह चौहान, डॉ. रविंद्र डोगरा, डॉ. निकिता मौर्या, जिला समन्वयक आशीष रावत, आरोग्य सेवा संस्थान के सचिव राकेश चंद्रा शामिल रहे। सीएमओ ने बताया कि जल्द ही पीएचसी एवं सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखेंगे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed