फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Cleanliness control room started in Municipal Corporation

Kotdwar News: नगर निगम में स्वच्छता कंट्रोल रूम शुरू

Tue, 05 Sep 2023 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness control room started in Municipal Corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटद्वार। नगर निगम प्रशासन की ओर नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मंगलवार को स्वच्छता कंट्रोल रूम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेगी ने रिबन काटकर किया।
मेयर ने इस मौके पर कहा कि कंट्रोल रूम बनने के बाद नगर के सभी 40 वार्डों के नागरिकों को स्वच्छता और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। नागरिक सफाई, कूड़ा निस्तारण और स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतें सीधे कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 7579476028 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने बताया कि सभी कूड़ा वाहनों में जीपीएस लगे हुए हैं। कंट्रोल रूम से कूड़े के गाड़ियों की निगरानी की जा सकेगी। नागरिक सुबह 10:00 बजे शाम 5:00 बजे तक कंट्रोल रूम में अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त अजहर अली, सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, कंट्रोल रूम ऑपरेटर मनोज गडकरी, वर्क एजेंट असलम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed