फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Citizens protest against the collection of users' charge

छावनी परिषद ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने का तीन साल के थमाया बिल

Sat, 11 Jan 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Citizens protest against the collection of users' charge
छावनी परिषद ने डोर टू डोर कूड़ा उठाने की प्रथा शुरू करने के बाद अब भवन स्वामियों को तीन साल के यूजर्स टैक्स के बिल थमा दिए हैं, जिसका नागरिकों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि वे पहले ही सफाई का टैक्स दे रहे हैं, यूजर्स चार्ज से उनपर दोहरा टैक्स पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोपी चंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार, संजय कन्नौजिया, संदीप रावत ने छावनी परिषद पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा कि छावनी परिषद ने यूजर्स चार्ज लगाए जाने से पहले जनता को विश्वास में नहीं लिया गया। उन्हें फरवरी 2018 से मार्च 2020 तक का डोर टू डोर कूड़ा उठाने के यूजर्स चार्ज बिल थमा दिया है, जिसका कोई औचित्य नहीं है। लोग पहले से ही सफाई टैक्स अदा करते आ रहे हैं, ऐसे में नया यूजर्स टैक्स थोपा जाना जनविरोधी कदम है।
विज्ञापन

उधर, छावनी के सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि बोर्ड द्वारा 31 जनवरी 2108 को यूजर्स टैक्स का प्रस्ताव पारित हो गया था। फरवरी 2018 से इसे लागू किया गया हैै। पूरे भारत की छावनियों में यह व्यवस्था लागू की गई है। नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक दिन का एक रुपया यूजर्स चार्ज लिए जाना है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत छावनी परिषद ने नगर की सफाई व्यवस्था की बेहतरी के लिए घर घर से कूड़ा उठाने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed