फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Citizens demanded intervention from the government in the bus stand

बस अड्डा बनाएं या समतल कर पार्किंग बना दें

Tue, 11 Feb 2020 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Citizens demanded intervention from the government in the bus stand
कोटद्वार के मोटर नगर में अधूरा बना पड़ा बस अड्डा। - फोटो : KOTDWAR
गढ़वाल के प्रवेश द्वार और प्रमुख व्यावसायिक मंडी के मोटर नगर में सात साल से अधर में लटके बस अड्डे के मामले में नागरिकों और विभिन्न संगठनों ने शासन से हस्तक्षेप की मांग की है। कहा कोटद्वार में पार्किंग के अभाव में छोटे-बड़े वाहन सड़कों पर खड़े हो रहे हैं। जिससे हर रोज जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक एवं सामाजिक विकास संस्था के अध्यक्ष आनंद बल्लभ घिल्डियाल, उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत, सचिव सुभाष सिंह, कोषाध्यक्ष दिवाकर लखेड़ा, कार्यकारिणी सदस्य बलवान सिंह रावत ने कोटद्वार के मोटर नगर में सात साल से निर्माणाधीन बस अड्डे के मामले में हस्तक्षेप की मांग की। कहा कि पूर्व में यह स्थल वाहनों की आवाजाही, बस, जीप टैक्सी और ऑटो स्टैंड के रुप में काम आता था, लेकिन अब किसी काम का नहीं रह गया है। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गोपालकृष्ण बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कै. सीपी डोबरियाल, अनूप सिंह बिष्ट, सुभाष कुकरेती, उमेद सिंह चौधरी, सुरेश रावत, शूरवीर सिंह खेतवाल, कैप्टन सीपी धूलिया कोटद्वार के हित में स्थानीय पुलिस, प्रशासन और नगर निगम से बस अड्डे को जल्द बनाने या उसे समतलकर पूर्व की भांति पार्किंग बनाने की मांग की।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
मोटर नगर शहर का केंद्र स्थल है। सात साल से बस अड्डा बनाने के नाम पर उसे बंद कर रखा है। निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया है, वाहन सड़कों पर पार्क हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार, होटल स्वामी नजीबाबाद मार्ग।
देवीरोड के मोटर नगर में बस अड्डे की जगह पर गड्ढा बनाकर छोड़ दिया गया है। जिससे यह किसी काम का नहीं रह गया है। गर्मियों में सवारियों को परेशानी होती है।
अमरदीप सिंह रावत, अध्यक्ष टैक्सी जीप यूनियन
अब तक जो भी हुआ, उसे सुधारा जा सकता है। इस मामले में सरकार को हस्तक्षेप कर समाधान निकालना चाहिए। नगर निगम की ओर से सशक्त पैरवी की जानी चाहिए।
-मनोज कुंडलिया, निवासी तड़ियाल चौक
मोटर नगर बस अड्डा यदि समय से बन जाता तो शहर में यातायात और पार्किंग की समस्या नहीं रहती। इसके लिए राजनीति से ऊपर उठकर प्रयास करने की जरूरत है।
-लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी गाड़ीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed