फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Citizen Forum demands deployment of employees in base hospital

Kotdwar News: नागरिक मंच ने की बेस अस्पताल में कर्मचारियों की तैनाती की मांग

Sat, 09 Sep 2023 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:42 PM IST
विज्ञापन
Citizen Forum demands deployment of employees in base hospital
कोटद्वार। नागरिक मंच ने स्वास्थ्य मंत्री से कोटद्वार में स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने के लिए बेस अस्पताल में कर्मचारियों की तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने सिद्धबली में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर नागरिक मंच के महासचिव अतुल भट्ट ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के 15 विकास खंडों में से लगभग आधी से अधिक आबादी उपचार के लिए कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल पर निर्भर है। लेकिन, कोटद्वार चिकित्सालय विशेषज्ञ चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और अधीनस्थ स्टाफ की कमी से जूझता रहता है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से 300 बैड के इस बेस अस्पताल में मानकों के अनुरूप स्टाफ की तैनाती तत्काल कराने और मेडिकल कालेज के निर्माण में सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed