{"_id":"57a8c09e4f1c1b8667ee46ba","slug":"cindy-rot-in-water-planning","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडी पेयजल योजना निर्माण में गड़बड़झाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंडी पेयजल योजना निर्माण में गड़बड़झाला
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड पौड़ी के अंतर्गत सिंडी गांव में जिला योजना के तहत स्वीकृत पेयजल योजना के निर्माण में अनियमितताएं पाई गई हैं। ग्राम पेयजल निर्माण समिति को योजना निर्माण के लिए धनराशि मिलने के बावजूद कार्य अधूरा है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जल निगम के अधिशासी अभियंता को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
यहां बता दें कि वर्ष 2013-14 में 35.03 लाख रुपये की लागत से सिंडी जल आपूर्ति योजना स्वीकृत हुई। कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से कराया जा रहा है। इसके लिए निर्माण समिति को किश्तों में मार्च 2014 और अप्रैल 2015 में धनराशि दे दी गई, लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ। जिस पर ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विकास विभाग से की गई। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ (जिला विकास अधिकारी) योजना की जांच की।
विज्ञापन
यह जांच रिपोर्ट में
जांच रिपोर्ट के अनुसार, योजना के हेड का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं है। फ्रैंचवेल का निर्माण नहीं किया गया है। अधिसंख्य स्थानों पर पाइप खुले हैं, उनको दबाया नहीं गया है। निर्माण समिति ने पाइप हेंगिंग (लटकने वाले स्थान) वाले क्षेत्र में पिल्लर आदि का निर्माण नहीं हुआ है। धनराशि आहरित किए एक साल से अधिक समय हो चुका है। पाइप लाइन को खेतों के बीच से ले जाया गया है। इससे खेत खराब हो गए हैं। जल निगम के अवर अभियंता जांच अधिकारी को योजना संबंधी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए। इससे योजना में खर्च धनराशि का ब्योरा नहीं मिल सका। विभाग ने योजना की माप भी नहीं ली है। आठ स्टेंड पोस्ट लगने थे, लेकिन एक भी नहीं लगा।
विज्ञापन
योजना का निर्माण ग्राम पंचायत करवा रही है। जांच रिपोर्ट मिल गई है। जो भी कमियां होगी, वह पंचायत के साथ मिलकर दूर करवा ली जाएंगी। संदीप कश्यप, अधिशासी अभियंता जल निगम
जारी