फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Children should get polio vaccine

Kotdwar News: नौनिहालों को लगवाएं पोलियो वैक्सीन

Sat, 07 Dec 2024 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Children should get polio vaccine

विज्ञापन
कोटद्वार। रविवार से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान में शत-प्रतशित लक्ष्य प्राप्ति के लिए टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।



राजकीय बेस अस्पताल में हुई बैठक में प्रभारी सीएमएस डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार अभियान में नवजात से पांच वर्ष आयु वर्ग के 5,134 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने रविवार सुबह से ही बच्चों को बूथों पर लाकर पोलियो टीकाकरण के माध्यम से उनका जीवन सुरक्षित बनाने की अभिभावकों से अपील की। टास्क फोर्स की बैठक में उपस्थित रहे रोटरी क्लब के अध्यक्ष गुरबचन सिंह ने बताया कि अक्तूबर में पोलियो से बचाव के प्रति क्लब की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई थी। अब तीन दिन के अभियान में क्लब सदस्य जी-जान से जुटेंगे। क्लब के पोलियो अभियान प्रभारी गोपाल बंसल ने संगठन के सदस्यों द्वारा जन-जन को प्रेरित कर बच्चों को बूथ तक लाने में अहम योगदान देने के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि जो बच्चे किन्हीं कारणवश बूथ पर वैक्सीनेशन से वंचित रह जाएंगे, उनके लिए अगले दो दिन टीमें डोर टू डोर भ्रमण कर वैक्सीनेशन करेंगी। उन्होंने अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने की अपील की। टास्क फोर्स की बैठक में पीएचसी दुगड्डा के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अश्वनी कुमार, बीईओ दुगड्डा की प्रतिनिधि शिक्षिका उमा बुड़ाकोटि, बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवाली, हैल्थ विजिटर सुभाष बहुगुणा, शांति देवी, आयुष्मान योजना के जिला समन्वयक प्रीतम कुमार, लैब तकनीशियन अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed